अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः यमनी सेना और स्वंयसेवी बलों ने सऊदी अरब की आक्रमकता की प्रतिक्रिया में मआरब प्रांत में सऊदी सेना के ठिकाने पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया है।
अल मसीरा टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने सऊदी सेना के ठिकाने पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला करके कई सऊदी सैनिकों और उनके सहयोगियों को हताहत और घायल कर दिया।
गौरतलब है कि सऊदी अरब ने जब से यमन में अपनी आक्रामकता शुरू की है तब से अब तक यमनी सेना ने सऊदी सैन्य ठिकानों पर बीस से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल फ़ाइर किए हैं जिनके परिणाम स्वरूप दर्जनों सऊदी सैनिक और उनके घटक हताहत हुए हैं।